जाने बॉलीवुड की किन फिल्मो ने कमाए सबसे ज़्यादा पैसे?


Highest Grossing movies of all time.
आज हम बॉलीवुड की उन फिल्मो के बारे में बात करने जा रहे है जिन्होंने नाही बॉलीवुड में कमाई के रिकॉर्ड बनाये साथ ही इन फिल्मो ने दर्शको के दिल भी जीत लिए। आज हम बात करने जा रहे है। बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मो की।
- दंगल: – 2016
यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। जिसमे अपने ज़माने के पहलवान और उनकी 2 बेटियों को भारत को पहलवानी में गोल्ड मैडल दिलवाने की कश्मकश दिखाई गयी है। और दिखाया गया है सफलता कभी भी भेद नहीं करती फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में आमिर खान , साक्षी तंवर, फातिमा सना शैख़ और सान्या मल्होत्रा नज़र आये थे। दंगल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। दंगल की कुल कमाई 1957 करोड़ थी
2. बाहुबली 2 द कन्क्लूजन: –
तीन भाषाओ में प्रस्तुत की गयी यह फिल्म बॉलीवुड की वह फिल्म है जिसने बॉलीवुड की फिल्मो एक नए स्तर पर ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बाहुबली ने 1810 करोड़ रूपए की कमाई करि है। बाहुबली में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी और राणा दागुब्बाति नज़र आये थे और कैमरे के पीछे की ज़िम्मेदारी S S राजामौली ने संभाला था।
3. बजरंगी भाई जान: – 2015
एक ऐसे लड़के की कहानी जो एक गूंगी पाकिस्तानी लड़की को पाकिस्तान लेकर जाता है उसके परिवारों वालो से मिलवाने के लिए।जो भारत में आकर खो जाती है। इस फिल्म में अहम् भूमिका में बॉलीवुड के भाई सलमान खान है और उनका साथ करीना कपूर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा दिखे है। इस फिल्म की कुल कमाई की बात करे तो इसकी कुल कमाई 871 करोड़ है।
4. सीक्रेट सुपरस्टार:- 2017
यह भारत की लौ बजट फिल्मो में सफल फिल्मो में से एक है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई है जो की पारिवारिक झगड़ो के बीच गायिका बनने का सपना रखती है और वह अपना एक वीडियो यूटूब पर अपनी पहचान छुपाते हुए गाना गाती है जो की वाइरल हो जाता है।फिल्म में डायरेक्टर : अद्वित चन्दन कलाकार: ज़ायरा वसीम, मैहर विज, राज अर्जुन और आमिर खान। सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई की बात करे तो फिल्म ने 834 करोड़ कमाए थे।
5. पि के:- 2014
आमिर खान की यह फिल्म 2014 में प्रस्तुत की गयी थी और इस फिल्म में आमिर का साथ देते हुए अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और बोमन ईरानी दिखे थे। यह एक काल्पनिक फिल्म है जिसमे एक एलियन धरती पर आता है और उसका बचकानापन सोचने उसके साथ किया व्यव्हार धार्मिक नियमो के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देता है। इस फिल्म नेअब तक 742 करोड़ कमाए।
6. बाहुबली द बिगनिंग : 2015
एक फिक्शन फिल्म थी जिसकी कहानी राज, राजा और राज सम्पति के आस पास घूमती है इस फिल्म का सबसे बड़ा सवाल दर्शको के लिए हमेशा बना रहा था की कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। इस ऐतिहासिक फिल्म ने वर्षों में 650 करोड़ रुपये कमाए।
7. सुल्तान:- 2016
2016 की ये सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मो मेंसे एक थी। फिल्म में एक ऐसे पहलवान को दिखाया है जो एक लम्बे समय के बाद अपनी हर परेशानी को पीछे छोड़ कर वापसी करता है। सलमान खान की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा उनका साथ देते हुए दिखती है। सुल्तान ने अबतक 615 करोड़ कमाए।
8. संजू: – 2018
संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म में उसके फिल्मो से लेकर जेल तक का पूरा सफर दिखया है।इसमें संजय दत्त की भूमिका में रणवीर कपूर और उनका साथ देते हुए विक्की कौसल, परेश रावल और मनीषा कोइराला दिखे थे। बात करे फिल्म के निर्देशन की तो कैमरे के पीछे का काम राजकुमार हीरानी ने किया है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 586 ,6 करोड़ कमाए।
9. पद्मावत:- 2018
रानी पद्मावती की शादी एक महान राजा से हुई और वे एक बड़े किले में रहते हैं जिसमें सभी सुविधाएं हैं जब तक कि सुल्तान पद्मावती की सुंदरता के बारे में नहीं सुनता और मेवाड़ की रानी के लिए एक प्रेम विकसित करता है इस फिल्म में दिपिका पादुकोणे, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर प्रमुख भूमीका में दिखे थे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ने कुल ५६८ दसमलव ८ करोड़ कमाए।
10: – टाइगर ज़िंदा है 2017
2017 की इस फिल्म में बॉलीवुड का भाई रॉ के एजेंट बनते है। जो इराक में आतंकवादियों के द्वारा भारतीय और पाकिस्तानी नर्स बंधक बना ली गयी थी। इसलिए, सलमान और कैटरीना उनको बचाने के लिए इराक जाते है। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ फिल्म में अनुप्रिया गोयनका और अंगद बेदी नज़र आये थे। फिल्म की कुल कमाई की बात करे तो इस फिल्म ने 565 करोड़ कमाए है और फिल्म को डायरेक्ट किया था अली अब्बास ज़फर ने।